अभिनेता गुरुचरण सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, बोले- ‘भगवान ने नया जीवन दिया’

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह IV ड्रिप के साथ नजर आए। वीडियो में गुरुचरण ने कहा, “मेरी तबीयत काफी खराब हो गई थी। ब्लड टेस्ट करवाए गए हैं। जल्द ही अपने स्वास्थ्य को लेकर और जानकारी दूंगा।”
फोटो क्रेडिट इंस्टाग्राम
वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “गुरुपर्व के दिन गुरु साहिब जी ने मुझे नया जीवन दिया। मैं उनका अनगिनत बार धन्यवाद करता हूं। आप सभी का भी शुक्रगुजार हूं, जिनकी प्रार्थनाओं के कारण मैं आज स्वस्थ हूं। सभी को दिल से धन्यवाद
गुरुचरण सिंह 2024 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब वह एक महीने के लिए अचानक गायब हो गए थे। वह दिल्ली में अपने घर से मीटिंग के लिए निकले थे, लेकिन समय पर वापस नहीं लौटे। करीब एक महीने बाद उनकी सुरक्षित वापसी हुई, जिससे उनके प्रशंसकों ने राहत महसूस की

Leave a Comment